ज्योतिष न्यूज़ और राशिफल | Fourth Eye News

ग्रहों की चाल में बदलाव, राशियों पर नए असर – जानिए आज आपका दिन कैसा रहेगा!

इस समय आकाश में ग्रहों की स्थिति कुछ यूं बनी है— शुक्र और गुरु ने कदम रखा है मिथुन राशि में। सूर्य और बुध हैं कर्क राशि में, जबकि केतु सिंह में डेरा डाले हुए हैं। मंगल और चंद्रमा अब कन्या राशि में विचरण कर रहे हैं। राहु की स्थिति कुंभ राशि में है और शनि चल रहे हैं मीन राशि में।

अब आइए जानते हैं इन ग्रहों के प्रभाव से आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा:

मेष राशि

सेहत थोड़ी गड़बड़ हो सकती है, लेकिन चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है। शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मजबूत रहेगी और व्यापार भी अच्छा चलेगा। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि

बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचें। क्रोध को काबू में रखें। कुल मिलाकर हालात संतुलित हैं। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

घर में विवाद की स्थिति बन सकती है, थोड़ा धैर्य से काम लें। प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य थोड़ा डांवाडोल रहेगा, लेकिन बाकी चीजें खासकर व्यापार अच्छी गति पकड़ेगा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि

आपका पराक्रम रंग लाएगा। करियर में उन्नति होगी और सेहत में सुधार आएगा। प्रेम और संतान से जुड़ी बातें आपके पक्ष में रहेंगी। व्यापार में उछाल दिखेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि

धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं और परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। सेहत में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति मज़बूत है। व्यापार में भी फायदा दिखेगा। फिलहाल निवेश से बचें और लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

सेहत में सुधार साफ़ नजर आएगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा, और व्यापार भी अच्छे मोड़ पर पहुंचेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि

खर्चों की अधिकता मन को थोड़ा परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन प्रेम और व्यापार में संतुलन बना रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि

आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। पुराने रुके हुए पैसे भी मिल सकते हैं। सेहत बेहतर होगी और रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यापार में सफलता और यात्रा के योग भी बन रहे हैं। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि

राजनीति या न्याय से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। सेहत में सुधार और प्रेम में सहयोग बना रहेगा। व्यापार में भी चमक बरकरार रहेगी। हरी वस्तु का दान करें।

मकर राशि

भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी या व्यवसाय में उन्नति के मौके हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार – तीनों क्षेत्रों में अच्छा समय रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि

चोट या किसी मुसीबत का संकेत मिल रहा है, सावधानी ज़रूरी है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और व्यापार संतुलित रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थिति बेहतर होगी और सभी क्षेत्रों में सफलता के संकेत हैं—चाहे वह स्वास्थ्य हो, प्रेम हो या व्यापार। लाल वस्तु पास रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button