दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) की 93वीं महापरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस उच्चस्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य ‘सहकार से समृद्धि’ की परिकल्पना को धरातल पर उतारना है।
ये खबर भी पढ़े —: सपनों के आशियाने की तलाश, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र
बैठक के दौरान मार्कफेड अध्यक्ष ने पिछले पांच वर्षों में NCDC की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व में इस संस्था ने सहकारिता के क्षेत्र में अभूतपूर्व आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सहकारी समितियों को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को भी प्रमुखता से रखा। इस बैठक से देश भर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी सहकारी ढांचे को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।











Leave a Reply