छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

छत्तीसगढ़ रजत जयंती उत्सव में पर्यटन और संस्कृति की झलक, स्टॉलों ने खींचा आकर्षण

नवा रायपुर में 1 से 5 नवंबर 2025 तक छत्तीसगढ़ के गठन की 25वीं वर्षगाँठ पर भव्य रजत जयंती राज्योत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में लोगों का विशेष ध्यान पर्यटन, संस्कृति और धर्मस्व विभाग के स्टॉल की ओर रहा।

स्टॉल पर बड़ी संख्या में नागरिक, पर्यटक और विद्यार्थी जुटे, जहाँ उन्हें छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी मिली। कई आगंतुकों ने पर्यटन बोर्ड द्वारा संचालित रिसॉर्ट्स, होमस्टे और इको-जोन की जानकारी लेकर वहीं पर बुकिंग भी की।

सांस्कृतिक प्रदर्शनी ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गहनों, मंदिरों की कलात्मक झलकियों और लोककला पर आधारित आकर्षक स्टॉल ने राज्य की समृद्ध विरासत को जीवंत रूप में पेश किया।

इस राज्योत्सव में लोग न केवल छत्तीसगढ़ के विकास को महसूस कर रहे हैं, बल्कि इसकी अनोखी प्रकृति और संस्कृति के करीब आने का अनुभव भी ले रहे हैं। पर्यटन विभाग की यह प्रस्तुति राज्य की पर्यटन संभावनाओं को उजागर करने में भी महत्वपूर्ण साबित हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button