देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
आज मकर संक्रांति पर सूर्य के राशि परिवर्तन का पर्व, तिल-गुड़ और खिचड़ी के दान व प्रात: स्नान से मिलेगा पुण्य

आज पूरे देश में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। सुबह 8.14 बजे भगवान सूर्य देवगुरु बृहस्पति तथा चंद्रपुत्र बुध के साथ अपने पुत्र शनि से मिलेंगे। मकर संक्राति पर यह योग 58 साल बाद आया है। इससे पहले यह योग 1962 में सुबह 4.55 बजे आया था। उस समय इन ग्रहों के साथ केतु की युति भी थी।
इस पर्व पर चतुर्ग्रही योग में भगवान भास्कर की पूजा के साथ-साथ देवगुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए दत्तात्रेय भगवान तथा शनि की कृपा प्राप्ति हेतु शनिदेव मंदिर में तिल दान करें एवं बुध की प्रसन्नता के लिए भगवान विष्णु को खिचड़ी एवं पीले वस्त्र अर्पित करें। ज्योतिषाचार्य पं. विजय भूषण वेदार्थी के अनुसार सूर्य ग्रह के मकर राशि में प्रवेश करते ही मलमास की समाप्ति हो जाएगी।