छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

छत्तीसगढ़ के युवा चैंपियंस की चमक: बलौदाबाजार-भाटापारा के खिलाड़ियों ने कूडो में मारी बाज़ी, 7 मेडल जीतकर बढ़ाया मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ का बलौदाबाजार-भाटापारा जिला खेलों की दुनिया में लगातार अपनी अलग पहचान बना रहा है। हाल ही में दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सात मेडल अपने नाम किए।

अब ये होनहार खिलाड़ी अक्टूबर में गुजरात के सूरत में होने वाली नेशनल और इंटरनेशनल कूडो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कोच ईशान महंत ने जानकारी दी कि बलौदाबाजार जिले से आठ खिलाड़ियों की टीम ने इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिनमें से सात ने मेडल जीतकर जिले और राज्य का गौरव बढ़ाया।

मेडल जीतने वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

दिव्या महंत – 54 किलोग्राम वर्ग, स्वर्ण पदक

तनिष्क – 35 किलोग्राम वर्ग, स्वर्ण पदक

अतीक्षा महंत – 21 किलोग्राम वर्ग, रजत पदक

टिकेश्वर पटेल – 54 किलोग्राम वर्ग, रजत पदक

दामिनी – 45 किलोग्राम वर्ग, रजत पदक

राहुल पटेल – 18 किलोग्राम वर्ग, कांस्य पदक

ईशान महंत – 68 किलोग्राम वर्ग, कांस्य पदक

क्या है कूडो खेल?

कूडो एक जापानी मिश्रित मार्शल आर्ट है जिसमें कराटे, जूडो, जुजुत्सु, मय थाई और किकबॉक्सिंग जैसी तकनीकों का संतुलित और सुरक्षित संयोजन होता है। खिलाड़ी विशेष ड्रेस (डोगी), हेडगियर, माउथगार्ड, बैंडेज और फेस शील्ड पहनकर खेलते हैं जिससे चोट की संभावना कम हो जाती है। यह खेल न केवल फिजिकल फिटनेस को बढ़ाता है बल्कि आत्मरक्षा और मानसिक मजबूती का भी एक बेहतरीन माध्यम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button