छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंरायपुर

मुख्यमंत्री ने चौपाल लगाकर प्रदेश से आये हजारो लोगों की सुनी समस्याएं

रायपुर:  प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद पहली बार भूपेश सरकार ने जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए जन चौपाल लगाया। जिसमे आज सुबह से ही हजारो की संख्या में प्रदेश भर से लोग पहुंचे। बतौर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ये पहली जन चौपाल है। चौपाल में आधे से ज्यादा संख्या में किसान और महिलायें आई हुई हैं।

जन चौपाल में मुख्यमंत्री के आलावा कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और राजधानी रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे भी मौजूद रहे। जिन्होंने लगातार मुख्यमंत्री के साथ-साथ लोगो की समस्याएं सुनी।

प्रदेश भर से आये किसानो ने कृषि से जुडी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जिस पर मुख्यमंत्री ने चौपाल में मौजूद कृषि मंत्री को कृषि से जुड़े सभी मामलो के तुरंत निराकरण करने कहा। इसके साथ ही लोगो ने प्रदेश भर में बदहाल सड़को को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया। इसके साथ ही प्रदेश भर से आये लोगो ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। जिसपर मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारियो को निर्देशित किया। बतादें की अब हर बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में जन चौपाल लगाई जाएगी।

https://www.youtube.com/watch?v=sgMdg23Pezw

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button