छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की गोवर्धन पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, बगिया (जशपुर) में सपरिवार गोवर्धन पूजा संपन्न की और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की माता जसमनी देवी साय, धर्मपत्नी कौशल्या साय तथा परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि गोवर्धन पूजा भगवान कृष्ण की उस प्रेरणादायी लीला की स्मृति है, जिसमें उन्होंने गोकुलवासियों को प्रलयकारी वर्षा और संकट से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाकर सभी को शरण दी थी।
उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें सिखाता है कि जब समाज एकजुट होकर विश्वास और सहयोग के साथ कार्य करता है, तब कोई भी संकट अजेय नहीं रहता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह कृतज्ञता, सह-अस्तित्व और प्रकृति-पूजन का प्रतीक भी है। इस दिन गौवंश की पूजा की जाती है, जो भारतीय संस्कृति की आत्मा — गौ-संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण — को सशक्त बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button