छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज शुष्क रहेगा मौसम,न्यूनतम और अधिकतम तापमान रहेगा स्थिर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शीतलहर का प्रकोप जारी है। शासन-प्रशासन की ओर से बचाव के प्रयास किए जा रहे हैं। मौसम विभाग लगातार छत्तीसगढ़ शासन को मौसम की अपडेट जारी कर रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बुधवार को मौसम के मिजाज की जानकारी दी है। बताया गया है कि शुष्क हवाओं के कारण मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा।
प्रदेश में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा हवा आ रही है ।
22 दिसंबर से प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की सम्भावना है । प्रदेश के उत्तरी भाग के कुछ पैकेट में हल्की से मध्यम घना कोहरा प्रातकाल में रहने की प्रबल संभावना है। साथ ही उत्तर छग में शीतलहर की स्थिति बने रहने की सम्भावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button