छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

सुशासन तिहार शिविर में मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा— सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध

रायपुर। कोरबा नगर निगम के टी.पी. नगर जोन कार्यालय परिसर में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में वाणिज्य, उद्योग, आबकारी और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच प्रदेशभर में लगाए जा रहे शिविर राज्य सरकार की जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन-प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और संतोषजनक निराकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है।

शिविर में हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, पेंशन, व्हीलचेयर, ट्रायसिकल और अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया। महापौर संजु देवी राजपूत ने कहा कि प्रदेश में फिर से सुशासन स्थापित हुआ है और आमजन की समस्याओं का तेजी से समाधान हो रहा है। निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने विकास कार्यों और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button