देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
सुप्रीम कोर्ट में CJI का भयंकर गुस्सा! ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को जमकर लगाई लताड़!

कानून की धज्जियां उड़ाने वाले अफसरों पर आज देश की सबसे बड़ी अदालत का चाबुक चला है! चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) ने ग्रेटर नोएडा के एक स्थानीय मजिस्ट्रेट को अदालती आदेश की अवहेलना करने पर बुरी तरह फटकार लगाई है। जब सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही आदेश दिया था कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए, फिर भी ग्रेटर नोएडा के मजिस्ट्रेट ने एक लॉ स्टूडेंट को नोटिस जारी कर दिया। CJI ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे न्याय व्यवस्था का मज़ाक और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की सीधी अवहेलना करार दिया। इस मामले के सामने आते ही पुलिस प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों की कार्यशैली पर पूरे देश में सवाल उठ रहे हैं।




