अर्जुन ने परिणीति को कहा नकलची

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की नोकझोंक सोशल मीडिया पर कई बार देखने को मिल जाती है। दोनों अक्सर झगड़ते और एक-दूसरे का मजाक उड़ाते रहते हैं। आने वाली फिल्म नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग के दौरान ही दोनों ने कई ऐसे विडियोज और फोटोज शेयर किए। अब दोनों ऐक्टर्स लंदन से लौट आए हैं लेकिन तकरार जारी है। अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर स्टोरी शेयर की जिसमें अपने और परिणीति के लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक का कोलाज बनाया है। इसमें दोनों ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने परिणीति को छेड़ते हुए लिखा है कि उन्होंने उनको कॉपी किया है।
फोटोज शेयर किए
अर्जुन ने कैप्शन दिया, उफ्फ एयरपोर्ट पर भी मुझे और मेरे कलर पैलेट को कॉपी किया है। अर्जुन के पोस्ट का जवाब परिणीति उसी कोलाज के साथ दिया औरलिखा, तुम बैगेज बेल्ट के पास मेरा इंतजार कर रहे थे, मुझसे मिलने के लिए हमेशा मरते रहते हो। परिणीति ने एक फोटो और शेयर की है जिसमें वह कैमरा देखकर मुस्कुरा रही हैं और अर्जुन गुस्से में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, गुस्सैल और मैं। साथ ही लिखा है, मैं खुश हूं क्योंकि 10 दिन तक तुमसे नहीं मिलना है। इतना पीस वहीं अर्जुन ने परिणीति के फोटो के साथ लिखा है, मैं हैरान हूं कि तुम्हें भारत में फिर से एंट्री कैसे मिल गई।