लौटकर आ रहा है ‘मिस्टर इंडिया’ रणवीर सिंह निभा सकते हैं किरदार

नई दिल्ली, (Fourth Eye News) मिस्टर इंडिया के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशुखबरी आ रही है, क्योंकि बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो मिस्टर इंडिया की एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी होने जा रही है. और इस फ़िल्म को लेकर आने वाले हैं अली अब्बास ज़फ़र, जो ट्रिलॉजी के रूप में मिस्टर इंडिया को लेकर आएंगे ।

इस फिल्म को ज़ी स्टूडियोज़ प्रॉड्यूस करेगा, खुद अली ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है । अली ने ट्वीट में लिखा- मिस्टर इंडिया की एपिक ट्रिलॉजी के लिए ज़ी स्टूडियोज़ के साथ पार्टनर बनकर एक्साइेड हूं। एक आइकॉनिक किरदार, जिसे सब लोग इतना पसंद करते हैं,  उसे आगे ले जाना बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है । स्क्रिप्ट का पहला ड्राफ्ट तैयार होने के बाद कास्टिंग शुरू की जाएगा ।  फ़िलहाल, स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं। किसी एक्टर का अभी चयन नहीं किया गया है।

दरअसल 1987 में आयी साइंस फिक्शन मिस्टर इंडिया भारतीय सिनेमा की कल्ट क्लासिक फ़िल्म है, जिसे शेखर कपूर ने निर्देशित किया था। फ़िल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी और सतीश कौशिक मुख्य भूमिकाओं में थे। फ़िल्म के विलेन मोगेम्बो को आज भी याद किया जाता है, जिसे अमरीश पुरी ने निभाया था। बताया जा रहा है कि यह मिस्टर इंडिया की स्पिन ऑफ़ होगी, जिसका अस्थायी शीर्षक मिस्टर इंडिया 2 है और इसमें रणवीर सिंह लीड रोल में नज़र आ सकते हैं ।

 

मिस्टर इंडिया एक बेरोज़गार युवक की कहानी थी, जिसे एक गैजेट के ज़रए ग़ायब होने की शक्ति मिल जाती है। इसका उपयोग वो समाज और देश के दुश्मनों से लड़ने के लिए करता है।   बाग़ी 3 के डायरेक्टर अहमद ख़ान और एक्टर आफ़ताब शिवदसानी बाल कलाकारों के रूप में दिखे थे । मिस्टर इंडिया अनिल कपूर और श्रीदेवी के करियर की भी अहम फ़िल्मों में शामिल है।

अली अब्बास ज़फ़र की पिछली रिलीज़ भारत है, जिसमें सलमान ख़ान और कटरीना कैफ़ ने लीड रोल निभाया था। सलमान के साथ वो टाइगर ज़िंदा है और सुल्तान जैसी फ़िल्में भी बना चुके हैं। मिस्टर इंडिया के साथ बॉलीवुड में एक नये सुपरहीरो यूनिवर्स की शुरुआत होगी।

Fourth Eye News
Fourth Eye News
Articles: 7256

Leave a Reply