धमतरी

चक्काजाम करने के मामले में छह साल बाद कांग्रेसी अदालत से बरी, सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं: मोहन लालवानी

धमतरी। गंगरेल बांध से रबी फसल के लिए पानी देने की मांग को लेकर पांच साल पहले भखारा में चक्काजाम करने के मामले में अदालत ने आरोपित कांग्रेसियों को दोषमुक्त कर दिया।उल्लेखनीय है कि 2016 में रमन सिंह के कार्यकाल में भखारा में  गंगरेल बांध से किसानो के लिए पानी की मांग के लिए तत्कालीन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन लालवानी के नेतृत्व में भखारा में चक्काजाम किया गया था।इस मामले में भाजपाईयों ने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आज 6 साल बाद न्यायालय ने उक्त केश में सभी कांग्रेस जनों को सभी आरोपों से दोषमुक्त मानकर बरी किया।

सिविल न्यायालय कुरुद से दोषमुक्त होने वाले में पूर्व एवम् तत्कालीन  कांग्रेस  जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी, वरिष्ठ नेता पंकज महावर, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष भरत नहर, जिला प्रवक्ता नीलम चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेसी रामदत्त शुक्ला, रामेश्वर साहू, उदय चरण बंजारे, दुर्गेश साहू,, मोहन हरदेल, कुरूद विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवम् पार्षद  देवव्रत साहू शामिल हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी एवं जिला एवं ब्लॉक के पदाधिकारी द्वारा किसानों के हित में धरना आंदोलन चक्का जाम किया गया था , जिसमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा झूठा एफ आई आर सभी कार्यकर्ताओं के खिलाफ लिखायी गई थी,अंत में सत्य की जीत हुई, सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं।इस दौरान वरिष्ठ पार्षद रजत चंद्रकार ,  वकील मोहेंद्र चंद्राकर, एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, नरेंद्र डिडी, महिम शुक्ला, संतोष प्रजापति सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button