गरियाबंदछत्तीसगढ़

दुर्ग : केंद्रीय गोड़वाना युवक-युवती परिचय सम्मेलन 21 को

दुर्ग   : केंद्रीय गोंड़ महासभा धमधागढ़, गोंड़ समाज की सबसे प्राचीन सामाजिक संगठन है। समाज को व्यवस्थित रूप से संकलित करते हुए, संगठन संपूर्ण 52 गढ़ में फैला हुआ है। संगठन के बनाये हुए नियमावली, रिती-रिवाज, नेग-दस्तूर को सगाजन सादर सम्मान के साथ स्वीकार करते है। आज वैश्वी-करण एवं भागम-भाग की स्थिति में अभिभावकों को अपने विवाह योग्य युवक-युवती हेतु सुयोग्य जीवन साथी का चयन करना बहुत आसान नहीं रह गया है। केंद्रीय गोड़ महासभा द्वारा सामाजिक स्तर पर मैरिज ब्यूरों का गठन कर विवाह योग्य युवकों तथा युवतियों को मुख्यालय परिसर कचना धुरवा देवालय, शिविर लाईन दुर्ग में आमंत्रित करते हुए एक भव्य युवक-युवती सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सलाहकार सीताराम ठाकुर ने बताया कि आयोजन को भव्य रूप प्रदान करने जिला प्रभारी की नियुक्ति की गई है। जिसके तहत दुर्ग में सीताराम ठाकुर, ईएस धु्रव, पन्ना नेताम, दरबार सिंह नेताम, वेदनाथ नेताम, रामकुमार। भिलाई में  यशेश्वरी ध्रुव, पुरानिक उईके, सुभाष छेदैहा, राम ध्रुव, बीएल ध्रुव। राजनांदगांव में नीकलंठ गढ़े। धमतरी में एसआर नेताम, आरसी नेताम। कांकेर में सुमेर सिंग नाग, बिरेश ठाकुर, कोरर, निहाल सिंह। जगदलपुर में एसआर कुरेटी, शंकर ठाकुर। रायपुर में डीएन मरकाम, चैन सिंह मरावी। कोरबा में अशोक ठाकुर, राधेश्याम राज। रायगढ़ में रामकुमार धु्रवे। जसपुर में खेमसिंग नायक। सरगुजा में कोमल सिंह, ओमप्रकाश ध्रुव, रामचंद्र ध्रुव। बिलासपुर में ऋषी ध्रुव, रंजीत सिंह धु्रवे। महासमुन्द में विपिन ठाकुर, ठा. हिमांश सिंह, खिलावन ध्रुव। बेमेतरा में राजकुमार ठाकुर, बलकरण ध्रुव, चुरावन नेताम। मुंगेली में  सुरेश कुशरो। सुरजपुर में रामचंद्र ध्रव। कोरिया में डा. एलएस उदय। बलौदा बाजार में एमआर ध्रुव। बालोद में टंडन लाल कावडे बनाए गए है। इसी प्रकार दुर्ग महिला प्रभार अध्यक्ष भीषम नागेश, कोषाध्यक्ष गायत्री नेताम, केंद्रीय उपाध्यक्ष चंद्रीका ठाकुर को जिम्मेदारी दिया गया है। कार्यक्रम में महासचिव नीलकंठ गढे, सचिव संतराम छेदैहा, कोषाध्यक्ष अशोक ठाकुर, आडीटर ऋषि ध्रुव, कार्यालय सचिव पन्नालाल नेताम, उपाध्यक्ष लखनलाल ध्रुवे, बीआर धु्रवे, गजराज सिंह, प्रवक्ता विष्णुदेव ठाकुर, धर्मप्रचारक सुभाष छेदैया, रधु ठाकुर, मनहरण छेदैया, किशोरी नेताम, डीएस नेताम, रामकिशुन छेदैया ने अपील करते हुए कहा है कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन में 21 जनवरी रविवार को सामाजिक जन अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर विवाह योग्य युवक-युवतियों से मिलकर अपने लिए सुयोग्य जीवन साथी का चयन करें। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय, केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़  एमडी ठाकुर रहेंगे।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button