छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
पोड़ी में विकास की बौछार: 126 करोड़ से ज्यादा के 141 कार्यों की सौगात

रायपुर। मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिला के पोड़ी में विकास का नया अध्याय जुड़ गया। यहां आयोजित भव्य कार्यक्रम में 59 नए विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया, जिन पर ₹88 करोड़ से अधिक की लागत आएगी। साथ ही ₹38 करोड़ से ज्यादा की राशि से तैयार 82 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया।
इन कुल 141 कार्यों के माध्यम से क्षेत्र की सड़कों, भवनों और जनसुविधाओं को मजबूती मिलेगी। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्रीय विकास को रफ्तार मिलेगी। सरकार ने साफ संदेश दिया है कि विकास की प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और परिणाम देने वाली रहेगी।




