छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

नारायणपुर में 65 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात, सालेमेटा-घोटिया में भूमिपूजन

रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सरकार का लक्ष्य दूरस्थ गांवों तक सड़क, सिंचाई और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाकर ग्रामीण जीवन को आसान और सशक्त बनाना है। उन्होंने भरोसा जताया कि करोड़ों रुपये के इन विकास कार्यों से किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी, आवागमन सुगम होगा और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी।

नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति देते हुए केदार कश्यप ने सालेमेटा और घोटिया में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कुल 65 करोड़ 96 लाख रुपये से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें सालेमेटा क्षेत्र के 6276.65 लाख रुपये और घोटिया क्षेत्र के 320.12 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं।

सालेमेटा क्षेत्र में 6276.65 लाख के कार्यों की शुरुआत

सालेमेटा में सबसे बड़ा कार्य जल संसाधन विभाग की कोसारटेडा परियोजना की मुख्य नहर के 24 किमी जीर्णोद्धार का है, जिसकी लागत 4132.58 लाख रुपये है।
इसके अलावा —

कोरारटेडा नाला पर एनीकट सह सौर उद्वहन सिंचाई योजना – 402.59 लाख

खण्डसरा के गिरलकोना एनीकट सह सौर उद्वहन – 423.68 लाख

मुण्डागुड़ा क्षेत्र योजना – 421.35 लाख

सोलगुड़ा स्टॉपडैम सह सौर उद्वहन – 422.41 लाख

भानपुरी स्थित सिंचाई कॉलोनी में सड़क, नाली, बाउंड्रीवाल, पानी टंकी, पाइपलाइन और क्रीड़ा परिसर निर्माण के लिए 350.75 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
पीएमजीएसवाई अंतर्गत सड़क निर्माण के लिए 98.29 लाख रुपये तथा पुलिया निर्माण के लिए 4.50 लाख, 9 लाख और 11.50 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं। इन सभी का कुल योग 6276.65 लाख रुपये है।

घोटिया क्षेत्र में 320.12 लाख के कार्य

घोटिया में आयोजित कार्यक्रम में 320.12 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

गुनपुर के पास नारंगी नदी पर तट संरक्षण कार्य – 298.62 लाख

हाई स्कूल के पास पुलिया निर्माण – 9 लाख

गुड़ीपारा और तिरथा में सांस्कृतिक भवन – 5-5 लाख

ग्राम पंचायत गुरिया में पानी टैंकर वितरण – 2.50 लाख

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button