Uncategorized

डीजल के रेट में 10 जनवरी से लगातार बढ़ोतरी, 9 दिन में 2.73 रु महंगा हुआ

नई दिल्ली

पेट्रोल के रेट में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन और डीजल के रेट में लगातार 9वें दिन इजाफा हुआ। दिल्ली में पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 70.55 रुपए प्रति लीटर हो गया। मुंबई में यह 7 पैसे बढ़कर 76.18 रुपए हो गया। इन शहरों में डीजल की कीतमों में 19 से 20 पैसे का इजाफा हुआ।

तेल कंपनियां 10 जनवरी से लगातार कीमतें बढ़ा रही हैं। इस दौरान सिर्फ पेट्रोल की कीमतों में सिर्फ 1 दिन (बुधवार) मामूली कमी आई थी।

9 दिनों (10-18 जनवरी) में दिल्ली में डीजल 2.73 रुपए और मुंबई में 2.90 रुपए महंगा हो चुका है। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव और डॉलर-रुपए के एक्सचेंज रेट के हिसाब से कीमतें तय करती हैं।

 

मेट्रो शहरों में पेट्रोल

शहर गुरुवार को रेट (रु/लीटर) शुक्रवार को रेट (रु/लीटर) बढ़ोतरी
दिल्ली 70.47 70.55 8 पैसे
मुंबई 76.11 76.18 7 पैसे
कोलकाता 72.58 72.65 7 पैसे
चेन्नई 73.15 73.23 8 पैसे

 

मेट्रो शहरों में डीजल

शहर गुरुवार को रेट (रु/लीटर) शुक्रवार को रेट (रु/लीटर) बढ़ोतरी
दिल्ली 64.78 64.97 19 पैसे
मुंबई 67.82 68.02 20 पैसे
कोलकाता 66.55 66.74 19 पैसे
चेन्नई 68.42 68.62 20 पैसे

 

अन्य शहरों में शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के रेट

शहर पेट्रोल (रु/लीटर) डीजल (रु/लीटर)
जयपुर 71.31 67.36
भोपाल 73.61 66.24
रायपुर 69.02 68.11
लखनऊ 70.27 64.16
देहरादून 70.79 64.47
चंडीगढ़ 66.72 61.88
अहमदाबाद 68.01 67.90
पटना 74.64 68.20
रांची 69.35  

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button