रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी दत्तात्रेय उपासने की अनकही कहानी, डॉक्यूमेंट्री का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रायपुर की प्रथम महिला विधायक स्वर्गीय रजनी दत्तात्रेय उपासने के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री “अनटोल्ड स्टोरी ऑफ स्व. रजनी दत्तात्रेय उपासने” का विमोचन किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रजनी उपासने के सामाजिक, राजनीतिक और जनसेवा से जुड़े योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, साहस और समर्पण की मिसाल है। आपातकाल जैसे चुनौतीपूर्ण समय में लोकतंत्र की रक्षा हो या रायपुर के विकास के लिए किया गया कार्य—महिलाओं और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण में उनका योगदान हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों, व्यक्तित्व और कार्यों से रूबरू कराने का सशक्त माध्यम बनेगी। विमोचन कार्यक्रम में सच्चिदानंद उपासने सहित परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।



