गुरु पूर्णिमा पर बलौदा बाजार के गायत्री शक्तिपीठ में गूंजे वैदिक मंत्र, शिक्षकों का हुआ सम्मान

रायपुर। बलौदा बाजार के गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धा और आध्यात्म का माहौल देखने को मिला। यहां पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। पुरोहित फिरत और मोतीलाल ने वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए पूरे विधि-विधान से यज्ञ सम्पन्न कराया। यज्ञ की पवित्र अग्नि और मंत्रों की गूंज से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।
इस खास मौके पर समाज में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले सात शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें फल, वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी सेवाओं का अभिनंदन किया गया।
सम्मानित शिक्षक:
सेवानिवृत्त शिक्षक: खेमन साहू, मनोहर साहू और नारायण प्रसाद साहू
कार्यरत शिक्षिकाएं: निर्मला वर्मा, चंद्रकांता साहू, हीरा साहू और डी.एस. वर्मा
यज्ञ के दौरान सभी ने समाज और जनकल्याण की कामना की। इस आयोजन ने गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता और सम्मान को फिर से जीवंत कर दिया।