क्या चुनावी आंकड़ों में सीधा खेल किया जा रहा है? कांग्रेस ने ‘ECINet’ एप्लीकेशन को लेकर एक बड़ा बयान जारी कर सीधे भाजपा मुख्यालय और चुनाव आयोग की साठगांठ पर सवाल दाग दिए हैं। कांग्रेस का दावा है कि ECINet एप्लीकेशन को इस तरह डिजाइन किया गया है जिससे बीजेपी मुख्यालय से सीधे वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने का कंट्रोल मिल सके। विपक्ष का आरोप है कि लोकतंत्र का चीरहरण करने के लिए यह डिजिटल हथियार तैयार किया गया है। इस सीधे वार ने तकनीकी सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव की दावों की पोल खोल दी है, जबकि तकनीकी विशेषज्ञ और चुनाव आयोग के बचावकर्ता इसे राजनीतिक बौखलाहट और संस्थाओं पर बेवजह हमला करार दे रहे हैं। क्या डिजिटल इंडिया का यह रूप पारदर्शी प्रणाली का गवाह है या फिर यह निष्पक्ष लोकतंत्र की बुनियाद हिलाने वाला सबसे बड़ा षड्यंत्र है?
ये खबर भी पढ़े —:

