छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

गरियाबंद के जंगलों में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 160 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

रायपुर। गरियाबंद जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। कलेक्टर भगवान सिंह उईके के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब जब्त की।

राजिम सर्कल के अंतर्गत गश्त के दौरान बरेठिन कोना जंगल क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां से 75 बल्क लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा और लगभग 900 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। मौके पर ही लाहन को नष्ट कर दिया गया ताकि दोबारा इसका उपयोग न हो सके। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2011) की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इसी क्रम में वृत्त गरियाबंद क्षेत्र के पंटोरा जंगल में भी कार्रवाई करते हुए 85 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। इस मामले में भी अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना जारी है।

कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी लालजी दीवान, उपनिरीक्षक नागेशराज श्रीवास्तव, रजत चंद ठाकुर, हितेश कुमार भोई सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। विभाग का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button