बेटी आराध्या को ऐश्वर्या का लिप किस करना फैंस को नहीं आया पसंद

बॉलीवुड सेलेब्स की लाइफ देखने में जितनी आसान होती हैं, असल में उतनी ही मुशकिल और विवादों से भरी हुई होती हैं। जहां एक्टर- एक्ट्रेस को फैंस का खूब प्यार मिलता हैं वहीं कई बार उन्हें ट्रोल भी होना पड़ता हैं। इस बार लोगों ने बच्चन परिवार की बहु ऐश्वर्या राय बच्चन को ट्रोल करना शुरु कर दिया हैं। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने 16 नवंबर को अपनी लाडली बेटी आराध्या बच्चन का 11वां जन्मदिन मनाया हैं। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिये बेटी आराध्या पर खूब प्यार लुटाया हें। अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर आराध्या की एक क्युट सी तस्वीर शेयर की जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, तो वही ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या के साथ एक लिप किस करते हुए फोटो शेयर किया है। एक्ट्रेस के बेटी को किस हुए फोटो को कुछ लोगों ने खुब पसंद किसा तो वहीं कुछ लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि, ऐश्वर्या राय ने रात करीब 12 बजे आराध्या के जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस तस्वीर में आराध्या और ऐश्वर्या लिप किस करते नजर आ रहे हैं और पीछे फूलों के साथ 11 लिखा हुआ है। तस्वीर को शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा, ‘माय लव, माय लाइफ, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं…मेरी आराध्या।’