देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
इस्कॉन और IRCTC के खाने में कॉकरोच और गंदगी! महाराष्ट्र FDA के इस एक्शन ने मचाया पूरे देश में हड़कंप!

भक्ति और पवित्रता के दावों के पीछे छिपा गंदगी का घिनौना सच उजागर हो गया है! महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने जुहू स्थित इस्कॉन (ISKCON) की 3 प्रमुख फूड यूनिट्स के लाइसेंस को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। छापेमारी के दौरान वहां कॉकरोच, कीट-पतंगों के मल और भारी गंदगी का अंबार मिला। इसके साथ ही IRCTC से जुड़े वेंडर पर भी गाज गिरी है। जिस प्रसाद और भोजन पर लाखों श्रद्धालु आंख मूंदकर भरोसा करते हैं, उसमें FDA की इस चौंकाने वाली रिपोर्ट ने भक्तों के भरोसे की धज्जियां उड़ा दी हैं। इस गंभीर लापरवाही को लेकर अब पूरे देश में FDA और इस्कॉन प्रबंधन के खिलाफ भयंकर गुस्सा देखा जा रहा है।




