मैजिक पेंट हाउस में लगी भीषण आग,हादसे में गंभीर रूप से झुलसी महिला
![मैजिक पेंट हाउस में लगी भीषण आग,हादसे में गंभीर रूप से झुलसी महिला 1 Snapshot 754](https://4rtheyenews.com/wp-content/uploads/2023/02/Snapshot_754-780x470.png)
रायपुर । राजधानी के भनपुरी क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 2 फरवरी की रात एक गोदाम में अचानक आग लग गई। आस-पास कुछ लोगों के घर और दूसरे कर्मशियल गोदाम थे वहां से भी भागकर लोगों ने अपनी जान बचाई और पुलिस एवं फायर टीम को खबर दी। ये हादसा उरकुरा इलाके में हुआ। जिस जगह आग लगी थी वो पेंट गोदाम था। मैजिक पेंट हाउस में लगी आग की लपटें इतनी भयावह थी। फायर ब्रिगेड की टीमें देर रात तक आग पर काबू पाया । करीब 4 से 5 घंटे तक यहां राहत बचाव का काम किया गया।
इस हादसे में एक महिला के झुलसने की भी खबर है। हालांकि पुलिस के मुताबिक उसे ज्यादा चोट नहीं आई। महिला को फौरन बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया था। फिलहाल आग लगने वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
खमतराई पुलिस थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने बताया कि उरकुरा के एक मैजिक पेंट हाउस में आग लगने की खबर मिलते ही पर मौके पर पहुंची दमकल की 6 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही। देर रात आग को बुझा लिया गया। आग कैसे लगी,यह जांच के बाद ही साफ होगा। इसके बाद ही कुछ कह पाएंगे। आग में मामूली रूप से जली महिला मजदूर का इलाज अस्पताल में चल रहा है।