![सूरजपुर: महिला मंडली द्वारा, श्री राम मंदिर के भव्य शुभारंभ के उपलक्ष्य में रोजाना सुबह प्रभात फेरी, पंच मंदिर से लेकर राम मंदिर, 22 जनवरी को पूरे दिन कई आयोजन 1 Surajpur, Shri Ram Mandir, Mahila Mandal, Prabhat Pheri, Panch Mandir to Ram Mandir, events on 22 January,](https://4rtheyenews.com/wp-content/uploads/2024/01/Snapshot_384-1.png)
22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में बन रहे, श्री राम मंदिर का भव्य शुभारंभ और राम लला प्राण प्रतिष्ठा होगी जिसको लेकर पूरे देश में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। हर कोई उत्साहित है और उस दिन के इंतजार में सब अपने-अपने तरीके से प्राण प्रतिष्ठा के दिन को उत्साह से मनाने के लिए बेताब नजर आ रहा है।
इसी कड़ी में सूरजपुर में भी महिला मंडली के द्वारा रोजाना सुबह प्रभात फेरी पंच मंदिर से लेकर राम मंदिर तक पहुंचती है और वहां आरती करके समापन किया जाता है। यह प्रभात फेरी 22 जनवरी तक चलेगी, महिला मंडली के द्वारा 22 जनवरी को पूरे दिन राम मंदिर में कई तरह के कार्यक्रम के आयोजन किये जायेंगे। सभी घरों में दीपावली की तरह दिए जलाए जाएंगे, मंदिर में सुंदरकांड किया जाएगा। साथ ही रामायण मंडलियों के द्वारा भजन का भी कार्यक्रम होगा पूरे दिन भक्ति मय आयोजन होंगे 22 तारीख को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।