छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

विकसित भारत–2047 की नींव: नवाचार और समावेशी विकास का रोडमैप है केंद्रीय बजट

रायपुर। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय बजट को देश के भविष्य की दिशा तय करने वाला दस्तावेज बताते हुए कहा कि यह नवाचार और समावेशी विकास को नई रफ्तार देगा। राजधानी रायपुर में एक दिवसीय प्रवास के दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि बजट विकसित भारत–2047 के दीर्घकालिक लक्ष्य को साकार करने की ठोस रूपरेखा पेश करता है।

मनोहर लाल के मुताबिक, अगले 25 वर्षों के लिए आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी ढांचे के विकास की स्पष्ट दिशा इस बजट में तय की गई है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पहली बार बजट कर्तव्य भवन में तैयार किया गया, जो प्रशासनिक बदलाव और नई कार्यसंस्कृति का संकेत है। बजट में 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट को शामिल करने से राज्यों के विकास को आने वाले वर्षों में मजबूती मिलेगी।

उन्होंने भरोसा जताया कि बजट प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन से बिजली, आवास, शहरी विकास और अधोसंरचना क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के प्रति पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है।

प्रेस वार्ता में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद संतोष पाण्डेय और बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button