छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

अम्बिकापुर से अयोध्या तक: 850 श्रद्धालुओं ने शुरू की रोमांचक श्री रामलला यात्रा

रायपुर। आस्था और उल्लास से भरे माहौल में सरगुजा संभाग के 850 तीर्थयात्री आज श्री रामलला दर्शन योजना के तहत अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही विशेष ट्रेन तैयार हुई, “जय श्री राम” के नारों ने वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विशेष ट्रेन को लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान महापौर मंजूषा भगत, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी और जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने यात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

सुबह से ही स्टेशन पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। फूलों की माला, पारंपरिक गीत और प्रार्थनाओं में डूबे चेहरों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रेलवे और प्रशासन की टीम ने सुरक्षा, भोजन, आवास और चिकित्सा की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की।

यात्रियों ने भावुकतापूर्वक इस अवसर के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पर्यटन मंत्री का आभार व्यक्त किया। सुभाषचन्द्र जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल से उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ।

मुख्यमंत्री की श्री रामलला दर्शन योजना ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती दी है, बल्कि शासन की संवेदनशीलता और लोकसेवा की प्रतिबद्धता का भी जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button