युद्धविराम के समझौतों की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि गाजा की धरती एक बार फिर मासूमों के खून से लाल हो गई है। इजरायली सेना ने बेरहमी की तमाम हदें पार करते हुए गाजा पट्टी में ताबड़तोड़ हवाई हमले कर दिए जिसमें कम से कम 5 बेकसूर फिलिस्तीनियों की दर्दनाक मौत हो गई और दर्जनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। यह खूनी खेल ऐसे वक्त पर खेला गया है जब इलाके में कागजी सीजफायर लागू होने का दावा किया जा रहा था, लेकिन जमीन पर इजरायली टैंकों और लड़ाकू विमानों ने तबाही मचाना जारी रखा है।
इस नरसंहार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मध्य पूर्व में शांति के तमाम दावे सिर्फ और सिर्फ एक ढकोसला हैं। इजरायली सेना के इस आक्रामक तेवर ने पूरी दुनिया की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है और मानवीय संगठनों ने इसे युद्ध अपराध करार दिया है। गाजा के खंडहरों से उठती चीखें अंतरराष्ट्रीय समुदाय के मुंह पर एक करारा तमाचा हैं।
ये खबर भी पढ़ें —:




