छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

राज्यपाल ने जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को दी एम्बुलेंस, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल

रायपुर। रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में आज एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली, जहां राज्यपाल रमेन डेका ने मंदिर ट्रस्ट को एम्बुलेंस भेंट की। स्वेच्छानुदान मद से लगभग 6 लाख 80 हजार रुपये की लागत से उपलब्ध कराई गई इस एम्बुलेंस की चाबी उन्होंने ट्रस्ट प्रतिनिधियों को सौंपी और हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया।

यह एम्बुलेंस मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उपयोग में लाई जाएगी। इस पहल से स्थानीय लोगों को त्वरित चिकित्सा सुविधा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा समेत ट्रस्ट के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button