छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
गरियाबंद : अनियंत्रित होकर यात्री बस पलटी,दर्जनों यात्री घायल

गरियाबंद : जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। देवभोग से रायपुर जाने वाली एक यात्री बस पलट गई। हादसा गरियाबंद-देवभोग नेशनल हाईवे-130 का है। यात्री बस मोड़ में ट्रक को साइड देने समय अनियंत्रित हो गई औऱ सडक़ किनारे जा पलटी। इस हादसे में 10 से ऊपर यात्री घायल हो गए है। जिसमें दो गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को मैनपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।