छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
आयुर्वेदिक अस्पताल में अचानक पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, मरीज सुविधाओं का लिया जायजा

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजधानी रायपुर स्थित आयुर्वेदिक हॉस्पिटल कैंपस में संचालित 50 बिस्तर वाले शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, उपचार व्यवस्था और संसाधनों की स्थिति का गहन अवलोकन किया।
निरीक्षण के समय मंत्री ने विभिन्न विभागों का दौरा कर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य बेहतर उपचार व्यवस्था और मजबूत स्वास्थ्य संसाधनों का विस्तार करना है, जिससे आमजन को आयुर्वेदिक चिकित्सा का अधिक लाभ मिल सके।



