Horoscope 2 June: व्यापार संभल रहा है मकर राशिवालों का, जानिए आज का राशिल

Horoscope 2 June: ग्रहों की स्थिति – सूर्य और शुक्र वृषभ राशि में हैं। राहु और बुध मिथुन राशि में हैं। केतु अकेले धनु राशि में हैं। चंद्रमा कन्या राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। मंगल कुंभ राशि में गोचर में हैं। शुक्र, शनि और गुरु तीनों वक्री गति से चल रहे हैं। बहुत बचकर चलें सभी राशियों के लोग। यह जनमानस के लिए ठीक नहीं है। विशेषकर वृषभ, , कुंभ, धनु, तुला,मकर और मीन के लोग अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।
राशिफल(Horoscope 2 June) –
मेष-
कोई समस्या नहीं है। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। हरी वस्तु दान करें और अच्छा होगा। आप शत्रु, रोग और ऋण पर भारी पड़ेंगे। स्थिति आपकी सही चल रही है। प्रेम, व्यापार, शारीरिक स्थिति बहुत अच्छी है।
वृषभ-
तू-तू, मैं-मैं की स्थिति आएगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है। थोड़ी निगेटिव बातें सोचेंगे। गणेश जी की वंदना करें। भावनाओं पर अंकुश लगाएं। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। भावुक बने रहेंगे।
मिथुन–
भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी पर कुछ विचार हो सकता है। घर में कुछ उत्सव सा हो सकता है। नरम-गरम बने रहेंगे। उदर रोग से परेशान रहेंगे। लेकिन गृहकलह भी हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम में दूरी, व्यापारिक स्थिति ठीकठाक दिखाई पड़ रही है। मां काली की वंदना करें।
कर्क– Horoscope 2 June
स्वास्थ्य बेहतर है। प्रेम में थोड़ी तू-तू, मैं-मैं बनी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आने वाला समय आपका सुखद दिखाई दे रहा है। घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आप द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता भी दिलाएगा। बजरंग बाण का पाठ करते रहें।
सिंह–
प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अब आप धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगे। वाणी अनियंत्रित हो सकती है। सोच समझकर बोलें। पूंजी निवेश अभी न करें। स्वास्थ्य ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-
उर्जा का स्तर बढ़ रहा है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से पहले से थोड़ा बेहतर चलने लगे हैं। गणेश जी की वंदना करते रहें। स्थिति ठीक ठाक कही जाएगी। आपके अंदर एक ओज आ गया है।
तुला–
व्यापारिक दृष्टिकोण से भी थोड़ी बेहतर स्थिति होती दिख रही है। शनिदेव की वंदना करते रहें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम में थोड़ी बेहतर स्थिति दिखने लगी है।
वृश्चिक–
आर्थिक स्थिति आपकी सुधर रही है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम मध्यम, व्यापार पहले से सुधार की ओर जा रहा है। मां काली की वंदना करते रहें। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे।
धनु-
व्यापार में लाभ मिलेगा। लेकिन स्वास्थ्य में अभी थोड़ी दिक्कत दिख रही है। प्रेम की स्थिति भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें। बजरंग बाण का पाठ करें। शासन सत्ता पक्ष का सहयोग रहेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे।
मकर-
व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप अच्छे होते जा रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण होने लगा है।
कुंभ-
बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार तीनों मध्यम दिख रहा है। परिस्थितियां अभी प्रतिकूल दिख रही हैं। गणेश जी की वंदना करते रहें।
मीन-
व्यवसायिक सुधार की ओर जा रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। बाकी सब ठीक दिखाई दे रहा है। पीली वस्तु पास रखें। जीवनसाथी का साथ होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात सम्भव है।
आपको ये जानकारी या खबर अच्छी लगे, तो इसे सिर्फ अपने तक मत रखिये, सोचिए मत शेयर कीजिये
CG corona Updateऔर MP Corona Updateदेश में Covid19का ताजा अंकड़ा देखने के लिए यहां क्लिक करें
Nationalन्यूज Chhattisgarh और Madhyapradesh से जुड़ी Hindi News से अपडेट रहने के लिए Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें और Youtube पर subscribeकरें।