राशिफल 31 दिसंबर 2020 : सिंह राशि वालों के जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा,मेष वालों के भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी

ग्रहों की स्थिति-मंगल मेष राशि में हैं। राहु वृषभ, चंद्रमा मिथुन राशि में हैं। शुक्र और केतु वृश्चिक राशि में हैं। धनु राशि में सूर्य और बुध और मकर राशि में शनि और गुरु हैं। ग्रहों की स्थिति मध्यम है। चंद्रमा की स्थिति अच्छी है।
राशिफल-
मेष-भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होती दिख रही है। प्रेम अच्छा, व्यापार अच्छा, शारीरिक स्थिति पर जरूर ध्यान देते हुए चलें। पीली वस्तु पास रखें।योजनाओं को कार्यरूप दें। जो भी शुरुआत करना चाहते हैं, कर दें। स्वास्थ्य ठीक है। व्यापारिक रूप से अच्छा समय है। प्रेम भाग्य के सकारात्मक बदलाव में मदद करेगा। सूर्यदेव को जल दें।
वृषभ-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। गणेश जी की वंदना करते रहें।
मिथुन-शत्रुओं की एक नहीं चल पाएगी। स्वयं नतमस्तक होंगे। स्वास्थ्य, प्रेम नरम-गरम बना रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। मां काली की अराधना करते रहें।
कर्क-आपका कद बढ़ेगा। चाहे वह शारीरिक हो, पारिवारिक हो या व्यापारिक हो। प्रेम मध्यम गति से चलेगा। उनके स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपका स्वास्थ्य ठीक दिखाई पड़ रहा है। काली मंदिर में किसी सफेद वस्तु का दान करें।
सिंह-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नजदीकियां बढ़ेंगी, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जीवन में रंगीनियां रहेंगी, व्यापारिक लाभ होता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-अभी भी जोखिम भरा समय है। स्वास्थ्य, व्यापार, प्रेम सब कुछ बचाकर चलें। कोई नई शुरुआत नहीं करें। जो चल रहा है उसे बहुत अच्छे से, बहुत सावधानीपूर्वक लेकर चलें। पीली वस्तु पास रखें।
तुला–रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। संतान पक्ष से कुछ खुशहाल समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम मध्यम, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक-उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता के पात्र बनेंगे। कुछ आशीर्वाद मिलेगा आपको। जीवन में व्यापारिक और नौकरीपेशा में तरक्की मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। लाल वस्तु दान करें।
धनु-शारीरिक संक्रमण न हो, इसका ध्यान दें। मुख विकार से आप परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से देखें तो आप मध्यम से अच्छे दिनों की ओर बढ़ रहे हैं। हरी वस्तु पास रखें।
मकर-मन अकारण परेशान रहेगा। उर्जा की कमी महसूस करेंगे। प्रेम और व्यापारिक दृष्टिकोण से यह सही समय साबित होगा इसलिए आपको खलेगी नहीं कोई भी बात। बजरंग बाण का पाठ करें।
कुंभ-वाणी पर नियंत्रण रखें। कुटुम्बीजनों से न उलझें। पूंजी निवेश न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी। गणेश जी की वंदना करें।
मीन-योजनाओं को कार्यरूप दें। जो भी शुरुआत करना चाहते हैं, कर दें। स्वास्थ्य ठीक है। व्यापारिक रूप से अच्छा समय है। प्रेम भाग्य के सकारात्मक बदलाव में मदद करेगा। सूर्यदेव को जल दें।