ज्योतिष न्यूज़ और राशिफल | Fourth Eye News

30 जनवरी का राशिफल: ग्रहों की चाल बदलेगी किस्मत, जानिए आज किस राशि पर बरसेगी खुशहाली

ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए खास संकेत लेकर आई है। शुक्रवार, 30 जनवरी को गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान हैं, वहीं सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल मकर राशि में प्रभाव डाल रहे हैं। राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में कुछ राशियों को जहां आर्थिक और पारिवारिक लाभ मिलेगा, वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का हाल—

मेष

आज आपके साहस और मेहनत का फल मिलेगा। नई योजनाएं जमीन पर उतरेंगी। व्यापार में फायदा, स्वास्थ्य में सुधार और पारिवारिक सुख मिलेगा। हरी वस्तु का दान लाभकारी रहेगा।

वृषभ

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। वाणी से लाभ मिलेगा और व्यापार में तरक्की होगी। पीली वस्तु दान करें।

मिथुन

आपका आकर्षण लोगों को प्रभावित करेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जरूरत की चीजें आसानी से मिलेंगी। प्रेम और संतान पर थोड़ा ध्यान दें।

कर्क

स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है। सिर दर्द या मानसिक बेचैनी संभव है। हालांकि व्यापार और पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। पीली वस्तु शुभ रहेगी।

सिंह

आय के नए स्रोत बनेंगे। यात्रा के योग हैं और शुभ समाचार मिल सकता है। दिन अनुकूल रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या

कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य और करियर दोनों बेहतर रहेंगे।

तुला

भाग्य आपका साथ देगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। यात्रा संभव है। बस मान-सम्मान का ध्यान रखें।

वृश्चिक

आज सतर्क रहने की जरूरत है। चोट या परेशानी से बचें। कोई बड़ा जोखिम न लें। गणेश जी को हरी वस्तु अर्पित करें।

धनु

जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी और प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी। दिन खुशनुमा रहेगा।

मकर

शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें, बाकी सब अच्छा रहेगा।

कुंभ

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। धैर्य से काम लें।

मीन

घर, जमीन या वाहन की खरीद के योग हैं। आमदनी बढ़ेगी और पारिवारिक खुशियां मिलेंगी। दिन बेहद शुभ रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button