houthi-missile-attack-saudi-airports-deaths-devastation

सऊदी के एयरपोर्ट पर हूती का मिसाइल तांडव, हवाई अड्डों पर बिछीं लाशें!

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर अब तक का सबसे घातक हमला बोलकर मिडिल ईस्ट को श्मशान बनाने की कसम खा ली है। रियाद और अब्हा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को निशाना बनाकर किए गए भीषण मिसाइल और ड्रोन हमलों में 3 निर्दोष लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 36 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

हूती विद्रोहियों के इस हमले ने सऊदी अरब के रक्षा दावों की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं। रिहायशी और कमर्शियल एयरलाइंस वाले हवाई अड्डों पर ताबड़तोड़ मिसाइलें बरसाकर आम नागरिकों का खून बहाना सीधे तौर पर युद्ध अपराध है। इस हमले के बाद लाल सागर और बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही पर मौत का साया मंडराने लगा है।

अपनी राजनीतिक खुन्नस निकालने के लिए निर्दोष यात्रियों और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को निशाना बनाने वाले इन उग्रवादियों को आखिरकार किसका शह मिल रहा है? यह हमला अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन सुरक्षा के मुंह पर एक बहुत बड़ा तमाचा है।

Leave a Reply