छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

जगदलपुर : नक्सली ब्लास्ट में एक जवान घायल

जगदलपुर  दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पालनार के निकट नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में बीती देर शाम 1 जवान घायल हो गया। बताया जाता है कि गश्त पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने दो जगहों पर आईईडी ब्लास्ट किया।
मिली जानकारी के अनुसार गंगालूर केम्प से सर्चिंग के लिए 204 कोबरा बटालियन के जवान बैलाडिला के नीचे पालनार के पास गश्त पर निकले हुए थे।

बारूदी सुरंग विस्फोट में बीती देर शाम 1 जवान घायल हो गया

इसी दौरान शाम को लौटते वक्त नक्सलियों द्वारा लगातार दो आईईडी ब्लास्ट किया गया, जिसमें कोबरा का जवान पीयूष कुमार घायल हो गया। ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने जवानों पर गोलीबारी भी की। जवानों ने जवाबी फायरिंग की जिससे नक्सली भाग खड़े हुए। घायल जवान को अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी हालत बेहतर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी जीएन बघेल ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों का हालचाल जाना।

 2) जगदलपुर : बविवि ने तृतीय व चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों की भर्ती के लिए मांगी स्वीकृति

जगदलपुर : गत दो वर्षेां से बस्तर विवि ने तृतीय और चतुर्थ वर्ग के रिक्त पदों के भर्ती के लिए पुन: एक बार प्रयास किया है और राज्य सरकार से इसके लिए वित्तीय स्वीकृति देने का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी वित्तीय विभाग ने संबंधित वर्ग के कर्मचारियों के लिए अपनी वित्तीय स्वीकृति प्रदान की थी, लेकिन यह प्रक्रिया बस्तरिया और गैर बस्तरिया के विवाद में अटककर दो साल से अधूरी है।

राज्य सरकार से इसके लिए वित्तीय स्वीकृति देने का आग्रह किया है

इस संबंध में यह भी एक विशेष तथ्य है कि इस समय बविवि में नए कुलपति के आने के बाद अब दोबारा इन पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले एक महीने में इसके लिए वित्तीय विभाग स्वीकृति दे देगा लेकिन इन भर्तियों के साथ जुड़ा विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है।

दोबारा इन पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है

जानकारी के अनुसार इन वर्गों पर 99 कर्मचारियों की भर्ती होना है और बविवि में भर्तियों की चर्चा के बीच सबसे बड़ी चर्चा यह है कि जब दो साल पहले भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई थी तब पूरे प्रदेश से 24 हजार बेरोजगारों से आवेदन मंगवा लिए गए। इस बीच विवाद शुरू हुआ कि 5वीं अनुसूची के तहत इन पदों पर सिर्फ मूल बस्तरिया को नौकरी देनी है और फिर भर्ती प्रक्रिया फंस गई।

भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई थी तब पूरे प्रदेश से 24 हजार बेरोजगारों से आवेदन मंगवा लिए गए

अभी भी बविवि में तृतीय व चतुर्थ वर्ग के 99 पदों पर भर्तियां होनी है। इसे वित्तीय स्वीकृति दिलाने बीयू ने भर्ती की प्रक्रिया 3 चरणों में पूरी करने की योजना तैयार की है। पहले चरण में 33 फिर इसी तरह समान रूप से भर्ती होगी। जैसे ही दोबारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है वैसे ही मूल बस्तरिया को नौकरी देने की मांग भी तेज हो रही है। इस संबंध में राज्य सरकार से सलाह और राय मांगने का भी विवि प्रशासन कोशिश कर रहा है। इससे आशा है कि भर्ती प्रक्रिया इस बार सुचारू रूप से संपादित हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button