रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को भी कोरोना की रफ्तार कम है। नए केस से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में आज सिर्फ 11 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। 56 मरीज स्वस्थ हुए हैं। मौत नहीं हुई है। जिले में अब 150 एक्टिव केस हैं।