खेल

गोल्ड कोस्ट : भारतीय खिलाडिय़ों ने लगाई स्वर्ण पदकों की झड़ी, मनिका, विनेश और सुमित ने जीता गोल्ड मेडल

गोल्ड कोस्ट :  राष्ट्रमंडल खेलों में आज भारत खिलाडिय़ों ने स्वर्ण पदकों की झड़ी लगा दी है। आज अभी तक भारत ७ गोल्ड मेडल जीत चुका है। टेबल टेनिस वर्ग में मनिका बत्रा ने देश के खाते में आज सातवां स्वर्ण पदक डाला। टेबल टेनिस के महिला सिंगल्स मुकाबले में मनिका बत्रा ने सिंगापुर की मैंगयु यु को एकतरफ मुकाबले में ११-७, ११-६, ११-२, ११-७ से हराया। इसके साथ ही मनिका ने भारत को २४वां गोल्ड मेडल दिलाया। आज का यह ७वां गोल्ड मेडल है। इससे पहले भारत की विनेश फोगाट (५० किग्रा) और सुमित (१२५ किग्रा) ने गज़ब का प्रदर्शन करते हुये २१वें राष्ट्रमंडल खेलों के १०वें दिन शनिवार को स्वर्ण पदक जीत लिये जबकि ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक (६२ किग्रा) और सोमवीर(८६) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। विनेश और सुमित के स्वर्ण पदकों से गोल्ड कोस्ट में भारत के कुश्ती के स्वर्ण पदकों की संख्या पांच पहुंच गयी और उसने पिछले ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के पांच स्वर्ण पदकों की बराबरी कर ली। विनेश और सुमित से पहले सुशील कुमार, राहुल अवारे और बजरंग ने स्वर्ण पदक जीते थे।

भारत ने कुश्ती में अपना अभियान पांच स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य सहित सभी १२ पदकों के साथ समाप्त किया। सोमवीर ने इन खेलों में भारत को कुश्ती का आखिरी पदक दिलाया। राष्ट्रमंडल कुश्ती के तीसरे और अंतिम दिन सुमित ने भारत को पहला स्वर्ण दिलाया। महाबली सतपाल के शिष्य और भारत केसरी सुमित के वर्ग में छह से कम पहलवान होने के कारण इसे नार्डिक सिस्टम के तहत खेला गया जिसमें सभी पहलवानों को एक दूसरे से मुकाबला करना होता है और जीत के हिसाब से क्लासिफिकेशन अंक मिलते हैं। सुमित ने अपने पहले मैच में कैमरून के क्लॉड एमबियांगा को हरा दिया। सुमित को अपने विपक्षी पहलवान के चोटिल होने से आसान जीत और पांच अंक मिल गये। उन्होंने दूसरे मैच में कनाडा के कोरी जार्विस को ६-४ से हराकर तीन अंक हासिल किये।

गोल्ड कोस्ट : राष्ट्रमंडल खेल: भारतीय पहलवानों का जलवा, विनेश फोगाट और सुमित ने जीता गोल्ड मेडल
गोल्ड कोस्ट : भारत के पहलवान सुमित मलिक ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन भारत की खाते में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया है। सुमित को शनिवार को पुरुषों की फ्री स्टाइल कुश्ती के 125 किलोग्राम भारवर्ग में नाइजीरिया के सिनिवेई बोल्टिक से भिडऩा था, लेकिन नाइजीरियाई खिलाड़ी ने सुमित को वॉकओवर दे दिया और इसी के साथ सुमित ने स्वर्ण अपने नाम किया। उधर, विनेश फोगाट ने महिलाओं की फ्री स्टाइल कुश्ती की 50 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। विनेश ने कनाडा की जेसिका मैक्डोनाल्ड को 13-3 से मात देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

विनेश ने आते ही जेसिका को कब्जे में लिया और पटखनी देते हुए चार अंक हासिल किए। उन्होंने अगले दांव में भी चार अंक लिए। इस बीच जेसिका ने भी दो तीन अंक लिए लेकिन विनेश ने अपने अंकों के अंतर को बनाए रखा और अंतर को 10 तक पहुंचा दिया। इस बीच जेसिका के कोच ने चैंलेज किया और विनेश की 10 अंकों की बढ़त को कम कर दिया। उधर 62 किलोवर्ग में साक्षी मलिक को कांस्य पदक मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button