IPL-14 का शेड्यूल जारी, जानिये कब और कहां-कहां होंगे मैच

BCCI ने रविवार को IPL सीजन 14 का शेड्यूल जारी कर दिया है । इस बार IPL, 9 अप्रैल से शुरू होगा, जो 30 मई तक चलेगा । IPL के सभी मुकाबले 6 शहरों अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में होंगे। 52 दिन चलने वाले टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
फाइनल और प्ले-ऑफ के मैच अहमदाबाद में खेले जाएंगे। सभी 8 टीमों के बीच 52 दिन में फाइनल समेत 60 मैच खेले जाएंगे। सीजन 14 का आगाज डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा । आपको बता दें कि मुबंई के कप्तान रोहित शर्मा और बेंगलुरु के कैप्टन विराट कोहली हैं।
दरअसल पिछला सीजन कोरोना के कारण मार्च-अप्रैल के बजाय सितंबर-नवंबर में खेला गया था । जिसके सभी मैच यूएई में कराए गए थे । इस बार टूर्नामेंट की भारत में वापसी हुई है । इस बार 11 डबल हेडर यानि एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे। ये मैच दोपहर के मैच 3.30 बजे से खेले जाएंगे। जबकि शाम के मैच 7.30 बजे से शुरू होंगे।
आईपीएल का पूरा शेड्यूल देखने के लिए खबर के लिंक बॉक्स में जाकर क्लिक कर देख सकते हैं ।
तारीख | मैच | कहां |
9 अप्रैल | मुंबई vs बेंगलुरु | चेन्नई |
10 अप्रैल | चेन्नई vs दिल्ली | मुंबई |
11 अप्रैल | हैदराबाद vs कोलकाता | चेन्नई |
12 अप्रैल | राजस्थान vs पंजाब | मुंबई |
13 अप्रैल | कोलकाता vs मुंबई | चेन्नई |
14 अप्रैल | हैदराबाद vs बेंगलुरु | चेन्नई |
15 अप्रैल | राजस्थान vs दिल्ली | मुंबई |
16 अप्रैल | पंजाब vs चेन्नई | मुंबई |
17 अप्रैल | मुंबई vs हैदराबाद | चेन्नई |
18 अप्रैल | बेंगलुरु vs कोलकाता | चेन्नई |
18 अप्रैल | दिल्ली vs पंजाब | मुंबई |
19 अप्रैल | चेन्नई vs राजस्थान | मुंबई |
20 अप्रैल | दिल्ली vs मुंबई | चेन्नई |
21 अप्रैल | पंजाब vs हैदराबाद | चेन्नई |
21 अप्रैल | कोलकाता vs चेन्नई | मुंबई |
22 अप्रैल | बेंगलुरु vs राजस्थान | मुंबई |
23 अप्रैल | पंजाब vs मुंबई | चेन्नई |