देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
जयपुर में जोमैटो का टोटल बायकॉट! भड़के मिठाई दुकानदारों ने खोला ‘ब्लैकमेलिंग’ के खिलाफ मोर्चा!

फूड डिलीवरी जायंट ‘Zomato’ की मनमानी के खिलाफ आज जयपुर के व्यापारियों का गुस्सा लावा बनकर फूटा है! जयपुर के प्रमुख और नामी मिठाई दुकानदारों ने जोमैटो का अनिश्चितकालीन बहिष्कार (Boycott) करने का ऐलान कर दिया है। व्यापारियों का आरोप है कि जोमैटो अनैतिक हथकंडों, छिपे हुए शुल्कों और बिना पारदर्शिता के काम कर रहा है। दुकानदारों ने साफ कह दिया है कि जब तक जोमैटो अपनी गीदड़भभकी और मनमानी बंद कर लिखित में अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करता, तब तक उसके प्लेटफॉर्म पर कोई काम नहीं होगा। इस बड़े बायकॉट ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों की काली करतूतों को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है।



