बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

काजोल का मराठी वीडियो वायरल: हिंदी बोलने से किया इनकार, ट्रोलर्स के निशाने पर आईं

बॉलीवुड में क्षेत्रीय भाषा बनाम राष्ट्रभाषा की बहस

मुंबई में एक बार फिर मराठी बनाम हिंदी भाषा विवाद ने तूल पकड़ लिया है। हाल के दिनों में कई हिंदी भाषी लोगों को मराठी बोलने का दबाव, यहां तक कि मारपीट जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं। अब इस विवाद में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल भी घिर गई हैं।

काजोल का मराठी में वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर काजोल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मराठी में बात करती नजर आ रही हैं। जब एक पैपराजी ने उनसे हिंदी में जवाब देने को कहा, तो उन्होंने साफ मना कर दिया ।

“अब हिंदी में बोलूं, जिसको समझना है समझ लेंगे।”

काजोल का यह बयान सुनकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स इसे हिंदी भाषा का अपमान मान रहे हैं और एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।


यूजर्स की प्रतिक्रियाएं:

  • एक यूजर ने लिखा – “हिंदी वालों ने स्टार बनाया और अब हिंदी बोलने में शर्म?”
  • दूसरे ने लिखा – “तो अब फिल्में भी मराठी में ही बनाओ, बॉलीवुड को मराठीवुड कर दो।”
  • कई लोगों ने हिंदी भाषी दर्शकों से काजोल की फिल्में बॉयकॉट करने की अपील की है।

काजोल का वर्तमान प्रोजेक्ट:

विवाद के बीच काजोल की ओटीटी फिल्म ‘सरजमीन’ चर्चा में है, जिसमें वह साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आ रही हैं। इससे पहले काजोल की फिल्म ‘मां’ भी रिलीज हो चुकी है।


मुंबई में हिंदी भाषियों पर हमले

पिछले कुछ हफ्तों में मुंबई में कुछ जगहों पर हिंदी भाषी नागरिकों से जबरदस्ती मराठी में बात करने को कहा गया, और कुछ मामलों में शारीरिक हमले भी हुए। इस मुद्दे पर भाषायी कट्टरता को लेकर सोशल मीडिया पर गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है।


सेलिब्रिटीज की प्रतिक्रियाएं:

इस विवाद पर पहले भी कई सितारे अपनी राय दे चुके हैं। कुछ कलाकारों ने कहा कि “भाषा लोगों को जोड़ने का माध्यम होनी चाहिए, तोड़ने का नहीं।” वहीं कुछ लोगों ने मराठी भाषा की गरिमा बनाए रखने की भी बात की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button