ज्योतिष

डॉ.अमृता करुणेश्वरी जी से जानें आज का राशिफल ( 24 अगस्त 2018 )

मेष राशि

गणेशजी कहते हैं कि आपका दिन मिश्रित फलदायी है। आज तबियत कुछ नरम रह सकती है। शरीर में थकान और आलस्य से मन में अशांति की अनुभूति हो सकती है। वाणी और क्रोध पर संयम रखें अन्यथा काम बिगड़ सकता है।

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल है लेकिन किसी भी प्रकार के नए कार्य का प्रारंभ न करें। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आध्यात्मिकता के लिए कुछ समय निकालें।

मिथुन राशि

आपका दिन आमोद-प्रमोद तथा भोग-विलास में बीतेगा। वाहन सुख मिलेगा। प्रणय के लिए आज का दिन अच्छा है। सामाजिक सम्मान और ख्याति मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि

आपका दिन अच्छी तरह से बीतेगा। घर में शांति तथा आनंद का वातावरण रहेगा एवं सुखमय प्रसंग बनेंगे। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें यश प्राप्त होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

सिंह राशि

आज का दिन आनंद से बीतेगा। आज आप अधिक कल्पनाशील बनेंगे। साहित्य-सृजन के तहत मौलिक रूप से काव्य रचना कि प्रेरणा होगी। आपके द्वारा परोपकार का कार्य हो सकता है।

कन्या राशि

आज शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन परेशानियों के कारण मन कुछ व्याकुल हो सकता है। जमीन, मकान के दस्तावेजों को संभालकर रखें। सार्वजनिक अपमान से बचें।

तुला राशि

आपका दिन शुभ फलदायी होगा। भाइयों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। किसी छोटे धार्मिक स्थल पर जाने का सफल आयोजन होगा। धन लाभ के योग हैं। आज का दिन भाग्यवृद्धि का है।

वृश्चिक राशि

आज साधारण लाभ का दिन है। व्यर्थ के खर्च पर रोक लगानी होगी। परिवार में झगड़े न हों, इसका ध्यान रखें। कुटुंब के सदस्यों के बीच की गलतफहमी को दूर रखें।

धनु राशि

आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ्य का ध्यान रखें। पूर्व निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। प्रवास की विशेषकर धार्मिक यात्रा की संभावनाएं प्रचुर हैं। दांपत्य जीवन का सुख और आनंद मिलेगा।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी होगा। आज व्यावसायिक कार्यों में सहकारी हस्तक्षेप बढ़ सकता है। खर्च सामान्य से अधिक हो सकते हैं। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

कुंभ राशि

नए कार्यों के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी तथा व्यापार में लाभ होने की संभावना है। माता लक्ष्मी की कृपादृष्टि आज आप पर है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ेगी।

मीन राशि

आपका दिन अत्यंत शुभ फलदायी होगा। आज आपके लिए कार्य सफलता और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि के कारण प्रसन्नता भरा दिन रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि तथा सफलता मिलेगी।

https://www.youtube.com/watch?v=yAeIVCbluTo

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button