डॉ.अमृता करुणेश्वरी से जानें ,आज का राशिफल ( 21 अगस्त 2018 )

मेष राशि
आज आपको आध्यात्मिक दृष्टि से अनूठी अनुभूति हो सकती है। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। नए कार्य का प्रारंभ करना ठीक रहेगा। आपको गूढ़ और रहस्यमय विद्याओं का विशेष आकर्षण रहेगा। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय।
वृषभ राशि
आज आपको गृहस्थ जीवन में सुख का अनुभव होगा। विदेश में संबंधियों के समाचार से मन प्रफुल्लित होगा। लक्ष्मीजी की आकस्मिक कृपा आप पर हो सकती है। साथ में छोटे प्रवास का आयोजन भी कर सकेंगे।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आपके अधूरे कार्य संपन्न होंगे। आपको यश और कीर्ति मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। खर्च की मात्रा बढ़ सकती है लेकिन निरर्थक नहीं जाएगा।
कर्क राशि
आज का दिन शांतिपूर्वक बिताने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी। पेट में में तकलीफ हो सकती है। मान-सम्मान का ध्यान रखें। वाद-विवाद को टालें।
सिंह राशि
आज आप शारीरिक रूप से अस्वस्थ हो सकते हैं। परिजनों से गलतफहमी ना हो, इस बात का ध्यान रखें। मित्रों और स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नकारात्मक विचारो से आप दूर रहिएगा।
कन्या राशि
कोई भी कार्य सोच-समझकर करें। आर्थिक लाभ की संभावना भी अधिक है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक रूप से आपको लाभ होगा। भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों के साथ प्यार भरा संबंध बना रहेगा।
तुला राशि
नए कार्य तथा महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। परिजनों के साथ वाद-विवाद न हो, इसलिए वाणी पर संयम रखें। वस्त्राभूषण और आमोद-प्रमोद के पीछे खर्च हो सकता है। मित्रों, स्वजनों के साथ मुलाकात होगी।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। स्वजनों से भेट या उपहार मिल सकता है।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए मेहनत करानेवाला होगा। परिजनों के साथ बहस ना हो, इसका ध्यान रखें। मन के आवेश पर अंकुश रखना बेहतर रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे तथा आनंददायी प्रवास होगा। आज का दिन शुभ है।
मकर राशि
मित्रों, संबंधियों से की गई भेंट से आपका दिन आनंदपूर्ण बीतेगा। व्यापार तथा अन्य क्षेत्र में आपके लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा। घर में किसी शुभ प्रसंग की संभावना है।
कुंभ राशि
आज आपका दिन अनुकूल है। आपका हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा, जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस एवं व्यवसाय स्थल पर अनुकूल परिस्थिति का वातावरण रहेगा एवं बड़ी सफलता भी मिल सकती है।
मीन राशि
मन में व्याकुलता एवं अशांति के अहसास के साथ आपके दिन का प्रारंभ होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। नकारात्मक विचार मन में ना आने दें। शारीरिक रूप से आपको थकान का अनुभव हो सकता है।