ज्योतिष

डॉ.अमृता करुणेश्वरी जी से जाने,आज का राशिफल ( 02 अगस्त 2018 ) ?

मेष राशि

किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है, विपरीत लिंग से उचित दूरी बनाए रखें, अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

वृषभ राशि

कार्यस्थल में किसी से उलझें ना, अनावश्यक वार्तालाप इसका कारण बन सकता है। घर पर खुशी का माहौल रहेगा।

मिथुन राशि

अपना धैर्य बनाए रखें। गुस्सा आपको नुकसान पहुंचा सकता है। उत्तर देते समय सावधानी बरतें, अधिक जोखिम न उठाएं।

कर्क राशि 

दिनचर्या व्यस्त रह सकती हैं और आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। धुम्रपान से बचें।

सिंह राशि

घरेलू माहौल अनुकूल बना रहेगा, जो लोग धन संबंधी या वित्तीय सहायता पाना चाहते हैं। उनके लिए भी समय बहुत अच्छा है।

कन्या राशि

यदि आप नौकरी ढूंढ रहे रहें तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त होगी। अति लोभ से बचें, बहार के खाने से बचें।

तुला राशि

आपका समय परिवार और दोस्तों के साथ एक खुश मिजाज माहौल में बीतेगा। जो आपको नई उर्जा व स्फूर्ति से भर देगा।

वृश्चिक राशि

प्रमोशन का अवसर मिलेगा। आप इस समय अपनी बुद्धि के इस्तेमाल से सभी को अपने पक्ष में कर पाएंगे।

धनु राशि

अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है, वो भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मकर राशि

वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे।

कुंभ राशि

प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भविष्य की योजनाएं बहुत सूझबूझ कर बनाएं।

मीन राशि

आजीविका के क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे।

यहां भी क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=TMwP4vztAWI

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button