देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

मुंबई के तटीय रोड पर स्पीड का तांडव, तेज रफ्तार BMW के उड़े परखच्चे; 3 की दर्दनाक मौत

मुंबई के प्रतिष्ठित और हाई-स्पीड कोस्टल रोड पर रविवार तड़के रफ्तार के जुनूनी खेल में तीन जिंदगियां पलक झपकते ही खत्म हो गईं। एक अनियंत्रित लग्जरी बीएमडब्ल्यू (BMW) कार इतनी भयानक रफ्तार में टकराई कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और लोहे का ढांचा मलबे में तब्दील हो गया।

घटनास्थल से सामने आए वीडियो दिल दहला देने वाले हैं, जिनमें सड़क पर गाड़ी के टुकड़े और खून बिखरा नजर आ रहा है। शुरुआती जांच के मुताबिक गाड़ी की रफ्तार तय सीमा से कहीं ज्यादा थी, जिसके चलते ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। इस भीषण हादसे ने कोस्टल रोड जैसी हाई-टेक सड़कों पर स्पीड लिमिट लागू करने और नाइट सर्विलांस के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं।

रफ्तार का यह खूनी खेल कोई पहला मामला नहीं है। शासन-प्रशासन के नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ाते ऐसे सिरफिरे चालकों पर कब तक बेगुनाहों की जान जाती रहेगी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button