Seva Setu has made it easier to get names added to ration cards; the benefit of the government service was availed right in the village.

सेवा सेतु ने आसान किया राशन कार्ड में नाम जुड़वाना, गांव में ही मिला सरकारी सुविधा का लाभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन के अनुरूप शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों के नजदीक, सरल, पारदर्शी और सुगम बनाने की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कोंडागांव जिले में डिजिटल माध्यम से नागरिकों को कई सरकारी सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर ही मिल रहा है।

ग्राम पंचायत सिंगनपुर निवासी उमेश कुमार नाग के लिए राशन कार्ड में बच्चे का नाम जुड़वाने की प्रक्रिया सेवा सेतु के जरिए आसान हो गई। उन्होंने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से राशन कार्ड में बच्चे का नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया। अटल डिजिटल सुविधा केंद्र मुलमुला के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की गई और कम समय में उनका काम सफलतापूर्वक पूरा हो गया।

पहले राशन कार्ड से जुड़े ऐसे कार्यों के लिए लोगों को संबंधित सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। साथ ही समय और मेहनत भी अधिक लगती थी। अब सेवा सेतु के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होने से नागरिक अपने क्षेत्र के नजदीक ही आवश्यक शासकीय सेवाओं का लाभ ले पा रहे हैं।

इस डिजिटल सुविधा से लोगों के समय और मेहनत दोनों की बचत हो रही है। उमेश कुमार नाग ने त्वरित और जनहितकारी सेवा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

सेवा सेतु के जरिए गांव और आसपास के क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं की पहुंच आसान होना नागरिक सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply