द्रोणिका के प्रभाव से कई जिलों में बारिश के आसार

मानसून द्रोणिका और चक्रीय चक्रवाती घेरे के असर के चलते वातावरण में नमी मिल रही है और प्रदेश भर में कहीं मध्यम तो कही हल्की बारिश का सिलसिला चल रहा है।सितंबर अंत में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। छग मौसम विभाग ने आज शनिवार 24 सितंबर को अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।सामान्यत: मानसूनी बारिश 30 सितंबर तक होती है, ऐसे में प्रदेश में 5’0 अक्टूबर तक विदाई हो सकती है।सीजी मौसम विभाग के अनुसार, एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर पश्चिम मध्यप्रदेश और उसके आसपास है। यह 5.8 किमी तक विस्तारित है। वही एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी से छत्तीसगढ़ होते हुए 1.5 किमी से 4.5 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आज शनिवार 24 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। 25 से 28 सितंबर तक हल्की तो 1 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।