ज्योतिष

डॉ.अमृता करुणेश्वरी से जानें आज का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि में आज खर्च की अधिकता रह सकती है, व्यर्थ व्यय से बचें। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है, अत: वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। परिजनों के साथ बैठकर महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। ऑफिस या व्यवसाय के क्षेत्र में अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। सरकारी क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। भाग्य 60 प्रतिशत साथ देगा।

वृषभ राशि

आज का दिन विशेष उन्नति कारक है। कोई रुका हुआ कार्य जो आपका नहीं बन पा रहा हो, आज उसे पूरा करने की कोशिश। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और आप उन्हें प्रारंभ कर पाएंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। भाग्य 90 प्रतिशत साथ देगा।

मिथुन राशि

कल जो आपका कार्य नहीं बना, वह आज बनने की संभावना है। कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी, कार्यक्षेत्र में लाभ के योग है। नौकरी में पद और प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी पेशा लोगों को पदाधिकारियों तथा सरकार की तरफ से सहयोग मिलेगा। पड़ोसियों और भाई-बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

कर्क राशि

आज यात्रा का योग अच्छा है, शुभ संदेश मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और उन्नति होगी। बिगड़े कार्य बनने लगेंगे और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ आप खुशहाल रहेंगे। भाई-बंधुओं से मेलजोल बना रहेगा। आर्थिक लाभ तथा समाज में आदर सम्मान मिलेगा। भाग्य 79 प्रतिशत साथ देगा।

WhatsApp Image 2018 06 19 at 8.09.53 PM

सिंह राशि

अपनी प्रिय वस्तुएं और मोबाइल आदि का ध्यान रखें। लापरवाही के कारण कोई चीज गुम हो सकती है। गुप्त शत्रु आज हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम बरतें, इससे संघर्ष टाल सकेंगे। दैनिक कार्य में विघ्न आ सकते हैं। स्त्री मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। भाग्य 60 प्रतिशत साथ देगा।

कन्या राशि

प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। नया कार्य व रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें। सफलता अवश्य मिलेगी। व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन लाभदायक साबित होगा। सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात होगी और सुख की प्राप्ति होगी। धन लाभ तथा पर्यटन का योग है। भाग्य 70 प्रतिशत साथ देगा।

तुला राशि

आज का दिन धनदायक रहेगा। शत्रु निर्बल रहेंगे और भाग्य प्रबल रहेगा। आय के नए साधन बनेंगे। संघर्ष करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। आय वृद्धि का योग है। ऑफिस, व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। प्रमोशन मिलने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुश रहेंगे। आनंददायक पर्यटन होगा। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

वृश्चिक राशि

आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। नई योजनाओं से लाभ पाएंगे। मनोरंजन कार्य पर खर्च और प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। साथियों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों से मुलाकात हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाग्य 78 प्रतिशत साथ देगा।

धनु राशि

क्रोध पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। मन आज बेचैन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो ध्यान रखें। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने पर निराशा हो सकती है। कार्यभार बढ़ सकता है। निरर्थक खर्च हो सकते हैं। भाग्य 58 प्रतिशत साथ देगा।

मकर राशि

आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और मनोबल बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। भरोसेमंद व्यक्तियों से संपर्क बनाए रखें, इनसे फायदा होगा। कार्यालय तथा व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रमोशन के योग हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद प्राप्त होगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। भाग्य 70 प्रतिशत साथ देगा।

कुंभ राशि

आज कहीं से धन का आगमन होगा। धन निवेश कर सकते हैं, लाभ अवश्य होगा। शेयर आदि में भी धन का निवेश आज लाभदायक रहेगा। उत्तम वस्त्राभूषण और वाहन प्राप्ति के योग हैं। साझेदारों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। दिन आनंददायक रहेगा। भाग्य 75 प्रतिशत साथ देगा।

मीन राशि

आज मेहनत और बुद्धि से सफलता प्राप्त कर सकेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। मनोरंजन कार्यों पर खर्च हो सकता है। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। वाणी और व्यवहार में संभलकर कार्य करने की गणेशजी सलाह देते हैं। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button