खेल

मुंबई : रितिका ने रोहित शर्मा को बुलाया कैप्टन कूल, नाराज हुए धोनी के फैंस

मुंबई : आईपीएल 11 का आगाज शनिवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नै सुपर किंग्स के बीच होनेवाला है। इस मैच से पहले ही फैंस सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं और अपनी टीम को विश कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस के कैप्टन रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोहित शर्मा को विश करते हुए कैप्टन कूल कैप्शन से तस्वीर शेयर की। रितिका की यह बात चेन्नै के फैंस को पसंद नहीं आई और उन्होंने रितिका को ट्रोल भी किया।

रितिका क्रिकेट से जुड़ी रही हैं और पूर्व में वह उसी कंपनी में काम करती थीं जो रोहित शर्मा का क्रिकेट का काम देखती थी। रितिका को अक्सर रोहित शर्मा के साथ देखा जाता है। भारत और विदेशों में भी वह अपने पति को सपॉर्ट करने के लिए साथ रहती हैं। हालांकि, इस बार उनके विश करने का अंदाज धोनी के फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया।
रितिका को ट्रोल करते हुए एक फैन ने लिखा, वह कैप्टन कूल नहीं हैं तो कुछ और फैंस ने भी कहा कि कैप्टन कूल सिर्फ धोनी हैं। वैसे, आईपीएल में अपनी टीम को सपॉर्ट करने में फैंस और कई बार तो खिलाड़ी भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से भिड़ जाते हैं। इस सीजन में भी शुरुआत के पहले ही रितिका की पोस्ट पर घमासान हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button