चुनावी चौपालछत्तीसगढ़रायपुर
भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार ,चंद्राकर बोले – कांग्रेस गरीबों के नाम पर भ्रम फैला रही है

- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंगलवार को दिये बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने आज भाजपा दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
- उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को लेकर भूपेश बघेल के दिये उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि उस वक्त रमन सिंह के लिए छत्तीसगढ़ का मतलब “बेटी, जमाई, समधी और ससुराल था”…उसी पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का मतलब दिल्ली में भले ही मां, बेटा, बेटी और जमाई है… भाजपा में ऐसा नहीं होता।
- कांग्रेस पार्टी को नसीहत देते हुए चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवारवाद का बात ना करे।
- भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा देश के नाम संदेश का कांग्रेस ने मजाक बनाया। जिसकी भाजपा निंदा करती है।
- कांग्रेस असंस्कारी भाषा का उपयोग करती रही है। देश की उपलब्धि पर कांग्रेस कर गलत बयान बाजी कर रही है।
- अजय चंद्राकर ने कहा कांग्रेस आयुष्मान योजना को प्रदेश में बंद कर रही है इस योजना से 10 करोड़ परिवार को लाभ मिलना था इसको किर्यान्वयन न करके छत्तीसगढ़ के करोड़ो जनता के हेल्थ से खिलवाड़ कर रही है।
- देश भर के स्वास्थ के लिए जनता की सुविधा के लिए था आयुष्मान योजना है।….जिसे अनावश्यक कारण बता बंद किया जा रहा है।
- कांग्रेस प्रदेश में शराब पर उसकी कीमत से भी ज्यादा रुपये लेकर अवेध वसूली कर रही है।
- ये लोग महिलाओं की भावनाओं से खिलवाड़ कर सत्ता में आये है।
- अजय चंद्राकर ने कहा कि गरीबों को लेकर कांग्रेस की सच्चाई जनता जानती है। राहुल गांधी 72 हजार का सपना दिखा कर भरम फैला रहे है। कांग्रेस अपना अस्तित्व बचने के लिए कर रही इस प्रकार की बात।